फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   cow

गोवंशों को यमुना में धकेलने वाले ग्रामीणों को तलाशने पहुंचे एसडीएम

Wed, 25 Sep 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
cow
असोथर(फतेहपुर)। यमुना नदी के ब्रह्मकुंड में गोवंशों के धकेलने का वीडियो वायरल होने की अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन सकते में पड़ गया। सदर एसडीएम प्रमोद झा मंगलवार की देर शाम घाटमपुर गांव पहुंचे और ब्रह्मकुंड के पुजारी व ग्रामीणों से गोवंशों को यमुना में धकेलने की जानकारी ली।
विज्ञापन

गोवंश की रक्षा के लिए जहां प्रदेश सरकार मुहिम चला रही है। वहीं सोमवार को असोथर क्षेत्र के ब्रह्मकुंड के पास यमुना नदी के मझधार में अन्ना गोवंशों के झुंड जीवन और मौत से जूझता नजर आया। कुछ ग्रामीणों ने इसकी वीडियो बनाई और वायरल कर दी। वीडियो में करीब 60 से 70 अन्ना गोवंशों का झुंड रहा है। जो ब्रह्मकुंड के मझधार में फंसा दिखा। कुछ गाय यमुना नदी के तेज बहाव में आगे की ओर बहते हुए निकल गईं थी। मंगलवार की शाम को एसडीएम ब्रह्मकुंड पहुंचे और वहां के पुजारी से पूछा तो बताया कि कुंड के पश्चिमी ओर से गोवंशों का झुंड यमुना के तेज बहाव में बहता हुआ आया। कुंड की भंवर में बहुत सी गाय आ गई और मंझधार में फंस गईं। इसके बाद एसडीएम प्रमोद झा घाटमपुर गांव जाकर प्रधान से बातचीत की। प्रधान बिंदेश्वरी ने बताया कि सूचना मिली है कि अन्ना गायों का झुंड यमुना में बहते हुए ब्रह्मकुंड के पास आ गया था। इसमें आधे से अधिक गायों के मरने की सूचना है। पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो रहा है। इतनी अधिक संख्या में अपने से नदी में फंस जाना समझ से परे है। एसडीएम प्रमोद झा ने बताया कि यमुना नदी में अन्ना गायों को धकेलने या हांकने वालों की तलाश की जा रही है। पता लगने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ में बीडीओ प्रवीणानंद और एसओ हेमराज सरोज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed