फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   corona,fatehpur news

सात सौ 96 जांच नमूनों में नौ लोग कोरोना संक्रमित

Fri, 21 May 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
corona,fatehpur news
फतेहपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है। गुरुवार को प्राप्त 796 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में नौ लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इस तरह से जिले में कुल क्रियाशील संक्रमितों की संख्या 203 रह गई है। बुधवार को सक्रिय मामले 211 थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कुल एक लाख 54 हजार 255 लोगों के कोरोना के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। इनमें से अब तक एक लाख 49 हजार 943 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग को कुल 796 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें नौ लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इस तरह से वर्तमान समय में जिले में कुल 203 क्रियाशील कोरोना संक्रमित बचे हैं। सीएमओ डा. गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति काबू में है। जरूरत आम जन सहयोग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोग कोरोना प्रोटोकाल का पालन करेंगे, तो जल्द ही हम करोना के साथ लड़ाई में फतह हासिल कर लेंगे। सभी लोगों से अपील है कि बिना आवश्यक काम के घरों से बाहर न जाएं। मास्क हरहाल में लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें।
1010 लोगों को लगे टीके
वैक्सीनेशन की स्थिति फिर अच्छी नहीं रही। जिले के 35 स्थानों में टीकाकरण के लक्ष्य 2830 के सापेक्ष सिर्फ 1010 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जो लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 35.69 प्रतिशत है।
शहर और ग्रामीण क्षेत्र मिलाकर स्वास्थ्य विभाग ने कुल 35 स्थानों में टीकाकरण किया। इस सभी स्थानों पर कुल 2830 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित था लेकिन सिर्फ 1010 लोगों ही टीका लगवाने के लिए आगे आए।

चालू महीने में अब तक 20910 लोगों को टीके लगाए गए हैं। दो निजी अस्पतालों में हो रहा टीकाकरण गुरुवार को ठंडा रहा। यहां एक व्यक्ति को भी वैक्सीन नहीं लगाई गई। नोडल अधिकारी डा. सुरेशचंद्र का कहना मौसम खराब होने के कारण टीकाकरण की रफ्तार कमजोर रही है। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जनपदवासियों से तय सेंटरों में पहुंचकर टीकाकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed