फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cooks play a vital role in children's nutrition.

Fatehpur News: रसोइयों का बच्चों के पोषण में अहम योगदान

Mon, 24 Aug 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Cooks play a vital role in children's nutrition.
फोटो-19-रसोईयों को सम्मानित कर चेक प्रदान करते विधायक। संवाद
फतेहपुर। जिले के जहानाबाद के एक प्राथमिक विद्यालय की रसोइया जालेंद्री मुख्यमंत्री से मिली सौगात से फूली नहीं समाईं। उन्होंने कहा कि कभी किसी ने उनके बारे में नहीं सोचा। पहली बार उन्हें सम्मान के साथ सौगात मिली है।
विज्ञापन

जिले की सभी विधानसभाओं में रविवार को 5,640 रसोइयों को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह के सजीव प्रसारण के साथ हुई।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने रसोइयों को कैशलेस कार्ड का प्रतीकात्मक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में डीएम निधि गुप्ता वत्स, बीजेपी पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह, सीडीओ पवन कुमार मीणा और बीएसए प्रिंसी मौर्य ने रसोइयों को सम्मानित किया। इस दौरान जिला समन्वयक एमडीएम आशीष दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जहानाबाद के एक गेस्ट हाउस में अमौली एवं देवमई ब्लॉक की रसोइयों को विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि रसोइया बच्चों को पोषण देकर स्वस्थ बनाने और देश को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। विधायक ने आशा देवी, रचना देवी, जलिंद्री गिहार, गीता देवी, कुसुम कली और आरती को कैशलेस इलाज का कार्ड दिया।
बिंदकी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिंदकी में विधायक व पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने खजुहा व मलवां विकासखंड की 10-10 रसोइयों को सम्मानित किया।
खागा में रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह ने रसोइयों को सम्मानित किया।
असोथर ब्लॉक में अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड का प्रतीकात्मक कार्ड प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग ने स्टाल लगाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। शुगर, ब्लडप्रेशर, वजन सहित अन्य जांचें की गईं।

रसोइयों को यह मिलेगा लाभ
- रसोइयों व उनके परिवार को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा।
- किसी अनहोनी की स्थिति में रसोइयों के परिवारीजन को दो लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा गारंटी।
- रसोइयों के मासिक मानदेय में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी। अब प्रतिमाह तीन हजार रुपये मानदेय मिलेगा।
- वर्ष में एक बार मिलने वाले ड्रेस भत्ते को दोगुना कर एक हजार रुपये किया गया है।

फोटो-19-रसोईयों को सम्मानित कर चेक प्रदान करते विधायक। संवाद

फोटो-19-रसोईयों को सम्मानित कर चेक प्रदान करते विधायक। संवाद

फोटो-19-रसोईयों को सम्मानित कर चेक प्रदान करते विधायक। संवाद

फोटो-19-रसोईयों को सम्मानित कर चेक प्रदान करते विधायक। संवाद

फोटो-19-रसोईयों को सम्मानित कर चेक प्रदान करते विधायक। संवाद

फोटो-19-रसोईयों को सम्मानित कर चेक प्रदान करते विधायक। संवाद

फोटो-19-रसोईयों को सम्मानित कर चेक प्रदान करते विधायक। संवाद

फोटो-19-रसोईयों को सम्मानित कर चेक प्रदान करते विधायक। संवाद

फोटो-19-रसोईयों को सम्मानित कर चेक प्रदान करते विधायक। संवाद

फोटो-19-रसोईयों को सम्मानित कर चेक प्रदान करते विधायक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed