फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Convict of Attempted Murder of Police, Looting, and Robbery Sentenced to 14 Years in Prison

Fatehpur News: पुलिस पर जानलेवा हमला, लूट व डकैती के दोषी को 14 वर्ष की कैद

Mon, 25 May 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Convict of Attempted Murder of Police, Looting, and Robbery Sentenced to 14 Years in Prison
फतेहपुर। फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-दो के न्यायाधीश अजय कुमार सिंह प्रथम ने सोमवार को डकैती, ट्रक चालक एवं पुलिस पर जानलेवा हमले की कोशिश के मामले में अभियुक्त को सजा सुनाई। तीनों मामलों में कोर्ट ने कानपुर देहात निवासी अभियुक्त को 14-14 वर्ष के कारावास और 45 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया।
विज्ञापन


पहले मामले में 10 अक्तूबर 2010 को बांदा से मौरंग लेकर प्रयागराज जा रहे ट्रक चालक बुद्धराज को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गढ़ीवा गांव के पास बोलेरो सवार करीब छह लोगों ने रोक लिया। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के मन्नापुरवा निवासी मुन्ना उर्फ विजय लोनिया और उसके साथियों ने चालक के मुंह में नशीला पदार्थ डालकर कपड़ा ठूंस दिया। चालक की जेब से 11,500 रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद ट्रक से नीचे फेंककर वाहन लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बाद में चालक की तहरीर पर 12 अक्तूबर 2010 को प्राथमिकी दर्ज हुई। दूसरे मामले में 30 अक्तूबर 2010 को ट्रक चालक जितेंद्र हैदरगढ़ से डस्ट खाली कर लौट रहा था। लालगंज के दो सड़क के पास उसकी जानकारी मिलने के बाद कुछ देर बाद चालक और खलासी बेहोश मिले। इस दौरान ट्रक मालिक का ट्रक भी लूट लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मामले में 20 नवंबर को हुसैनगंज पुलिस को सूचना मिली कि ट्रक लूट के आरोपी चंदीपुर पुलिया के पास वैन में मौजूद हैं। पुलिस के पहुंचने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इसमें विष्णु तिवारी और पिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य फरार हो गए। पूछताछ में मुन्ना उर्फ विजय लोनिया को गिरोह का सरगना बताया गया। कोर्ट ने तीनों मामलों में मुन्ना को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। गिरफ्तारी के बाद से अभियुक्त जिला कारागार में निरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed