फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Conversion racket was being run at a church pastor son among those arrested in Fatehpur

Fatehpur: चर्च में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा, पुत्र समेत पादरी गिरफ्तार, देखें

Sun, 28 Dec 2025 11:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 28 Dec 2025 11:41 PM IST
सार

फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज में इंडियन प्रेस बिटिरियन चर्च में धर्मांतरण का आरोप लगाकर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। मामले की जानकारी होने पर सीओ थरियांव वीर सिंह समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन
Conversion racket was being run at a church pastor son among those arrested in Fatehpur
हिंदू संगठनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज में इंडियन प्रेस बिटिरियन चर्च में धर्मांतरण का आरोप लगाकर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। मामले की जानकारी होने पर सीओ थरियांव वीर सिंह समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। हिंदू संगठन के पदाधिकारी चर्च को घेरकर नारेबाजी करने लगे। चर्च में करीब 150 लोगों के अंदर होने पर पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। करीब तीन घंटे तक चर्च से लेकर रोड तक चले हंगामे के बाद कार्यकर्ता राधानगर थाने पहुंचे। ग्रामीण की तहरीर पर चर्च के पादरी समेत 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने चर्च के पादरी और पुत्र को धर्मांतरण की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


चर्च में रविवार को दोपहर प्रार्थना सभा में करीब 150 लोग मौजूद थे। दोपहर करीब ढाई बजे बजरंग दल सह संयोजक धर्मेंद्र सिंह जनसेवक कई कार्यकर्ताओं संग पहुंचे। यहां धर्मांतरण का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसी बीच विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय पहुंच गए। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चर्च में घुस गए। किसी को बाहर नहीं जाने की चेतावनी देकर रोक दिया। राधानगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्या मौके पर पहुंच गए। इस पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस से सभी लोगों से पूछताछ करने की मांग की। पुलिस के समझाने पर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और जिला प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। हंगामे के बाद सीओ वीर सिंह कार्यकर्ताओं को थाने ले गए।
विज्ञापन


यहां थरियांव थाना क्षेत्र के अजगवां सूबेदार का पुरवा निवासी देव प्रकाश पासवान ने पुलिस को शाम करीब सात बजे तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि वह चर्च के कुछ लोगों के बुलावे पर साथी नीरज पासवान, सुशील रैदास के साथ सुबह 10 बजे पहुंचे थे। चर्च में ईसा मसीह की पूजा और गुणगान हो रहा था। इसके बाद आपत्तिजनक टिप्पणी की जाने लगी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। ईसाई धर्म अपनाने पर रुपये, नौकरी व बच्चों की निशुल्क पढ़ाई का प्रलोभन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मांतरण का विरोध करने पर 1100 रुपये दिए और बोले कि चुपचाप बैठो अभी और पैसा मिलेगा। प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्या ने बताया कि ईसाइन पुरवा के पादरी डेविड ग्लेडिविन और उसके पुत्र अभिषेक ग्लेडविन को धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनके साथी जोहान विश्वास उर्फ केके बंगाली व सात अन्य आरोपी भागे हुए हैं। मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed