फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Contract workers of Tuberculosis Department demonstrated

Fatehpur News: क्षयरोग विभाग के संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 27 Aug 2023 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Contract workers of Tuberculosis Department demonstrated
उन्नाव। क्षयरोग विभाग में संविदा पर तैनात कर्मचारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। शनिवार को हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम किया। उन्होंने कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। कर्मियों ने निक्षय एप पर कार्य बंद करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


टीबी कंट्रोल इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के जिला पदाधिकारियों ने शनिवार को जिला क्षय रोग नियंत्रण कार्यालय में अपनी मांगों को उठाया और धरना-प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के महामंत्री अमित कुमार ने कहा कि उनकी मांग है कि कर्मियों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय कर्मचारी कैशलेस बीमा योजना का लाभ दिया जाए, लंबित सामूहिक बीमा योजना लागू की जाए, कई साल से कार्यरत लैब टेक्नीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टीबीएचवी और ड्राइवर का मूल वेतन नए राष्ट्रीय कार्यक्रम मेंटल हेल्थ, ब्लड बैंक, एनसीडी के चालकों के समान किया जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिव चंद्र मिश्र ने कहा कि अगर सरकार मांगों पर विचार नहीं करती है, तो आंदोलन किया जाएगा। बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रिक्त पदों पर सरकार को तत्काल नियुक्ति करना चाहिए। इसके अलावा कर्मियों को क्षेत्रीय भ्रमण के लिए मिलने वाली धनराशि वेतन में समाहित हो, तीन और पांच साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को लॉयल्टी बोनस मिले। बताया कि मांगे पूरी न होने पर एक से 26 सितंबर तक निक्षय पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं किया जाएगा और 27 सितंबर को लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा। अगर फिर भी बात नहीं बनी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed