{"_id":"64d29547936b50bd4a0f0694","slug":"confirmation-of-two-dengue-patients-in-godhrauli-and-saunh-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-1942-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गोधरौली और सौंह में दो डेंगू रोगियों की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गोधरौली और सौंह में दो डेंगू रोगियों की पुष्टि
Wed, 09 Aug 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
बिंदकी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई गांवों में एंटी लारवा का छिड़काव के साथ स्वास्थ्य कैंप लगाए। कैंप में मरीजों का ब्लड नमूना लिया गया। नमूना जांच में दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
गुरुवार को स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेंद्र अवस्थी के नेतृत्व में महरहा, सौंह और गोधरौली गांव में एतिहात के तौर पर एंटी लारवा का का छिड़काव और स्वास्थ्य कैंप लगाए गए। इस दौरान 50 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गईं। 10 लोगों में डेंगू के लक्षण पाए जाने पर जांच के लिए नमूने भेजे गए थे।
इनमें से सौंह गांव की रहने वाली अनुष्का और राजन के 10 वर्षीय बेटे आयुष्मान निवासी गोधरौली में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। दोनों गांव में मरीजों की संख्या में कोई इजाफा नहीं है। दोनों मरीज कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। गोपालगंज पीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण द्विवेदी ने बताया कि लगातार क्षेत्र के गांव में कैंप कर दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। डेंगू संक्रमित गांव में मरीजों की संख्या में कोई इजाफा नहीं है। सामान्य मरीजों का उपचार कर दवाइयां दी गई हैं।
विज्ञापन
................