{"_id":"823b94f8ebec8ba2f13aeaaad23b8fb7","slug":"communist-party-members-demonstrated-against-farmers-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकपा पदाधिकारियों ने किसान समस्याओं के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकपा पदाधिकारियों ने किसान समस्याओं के खिलाफ किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
किसान समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाकपा पदाधिकारियों ने कहा कि बेतहाशा महंगाई से आम जन परेशान हैं।
विज्ञापन
भाकपा नेता नरोत्तम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता नहर कालोनी पहुंचे और प्रदर्शन किया।
कहा कि महंगाई घटाने, भ्रष्टाचार एवं गरीबी मिटाने, बेरोजगारी खत्म करने के साथ सभी लोगों के लिए अच्छे दिन लाने का वायदा करने वाली मोदी सरकार के छह माह बीत जाने के बाद भी जनता को कोई राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
किसानों के धान की खरीद पिछले साल के भाव से आधे दाम पर की गई।
किसानों की फसल का लाभकारी मूल्य स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप दिए जाने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत सभी गरीबों को 35 किलो राशन दो रुपए प्रति किलो की दर से दिए जाने, मनरेगा के तहत सौ दिन का मजदूरों को दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
इस दौरान गया प्रसाद, गोवर्धन सिंह, भारत सिंह, बच्ची लाल, शांती गौतम, जगरुप भार्गव, आदित्य कुमार, जमील अहमद, राकेश सविता, राम सिंह मौजूद रहे।