फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Clear the way for laying sewer line in the city

Fatehpur News: शहर में सीवर लाइन बिछाने का रास्ता साफ

Wed, 11 Oct 2023 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Clear the way for laying sewer line in the city
फतेहपुर। शहर में सीवर लाइन लाइन बिछने का सपना जल्द साकार होने वाला है। केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। पहले फेज के लिए 2.93 अरब से काम जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन


अब शहर को जलभराव की समस्या से निजात का समय आ गया। इस समस्या से निराकरण के लिए 34 साल पहले 1989 में तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने सीवर लाइन निर्माण को स्वीकृति प्रदान की थी, लेकिन अल्पकाल में सरकार गिरने के कारण सीवर लाइन परियोजना तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर अपने निर्वाचन क्षेत्र ले गए थे। इसके बाद 2002 में शहर में सीवर लाइन निर्माण का काम प्रारंभ हुआ, लेकिन निकाय 10 फीसदी अपनी अंशराशि नहीं जमा कर पाई, जिससे निर्माण नहीं हो पाया।
विज्ञापन

2019 में एक बार फिल सीवर लाइन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, लेकिन डीपीआर प्रदेश सरकार में पहुंचकर फंस गई। 2023 में केंद्र सरकार ने सीवर लाइन निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। पहले फेज का निर्माण शुरू कराने के लिए दो अरब 93 करोड़ 36 लाख 63 हजार की धनराशि अवमुक्त कर दी गई। अब जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मकान बनाना होगा सस्ता

सीवर लाइन बनने के बाद शहर में मकान बनाना सस्ता हो जाएगा। अभी तक शहर में सीवर टैंक बनाने में एक कमरे की लागत राशि खर्च होती है। सीवर लाइन बनने के बाद सीवर टैंक बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और मकान की लागत में कमी आएगी।




जलनिकासी समस्या से मिलेगी निजात

फतेहपुर। सीवर लाइन बनने के बाद शहर को जलभराव की समस्या से पूरी तरह से निजात मिलेगी। शहर की आबादी ऊंची-नीची जमीन पर है। ऐसे में नीची जमीन की आबादी का पानी सड़कों पर भरता है। सीवर लाइन बनने के बाद पूरे शहर की आबादी के मध्य का पानी सीवर के रास्ते बाहर निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed