फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Class IV worker sleeping near tube well shot dead

नलकूप के पास सो रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मी की गोली मारकर हत्या

Mon, 30 May 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Class IV worker sleeping near tube well shot dead
घटना स्थल की जांच करती फॉरेंसिक टीम। - फोटो : FATEHPUR
हसवा (फतेहपुर)। नलकूप के पास आम के पेड़ के नीचे सो रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की रविवार की दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई वारदात की आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी। सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लगाया है। एक युवक को मौके से पकड़ा है। फोरेेंसिक टीम ने खून के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के बेंती गांव निवासी हरिशंकर गुप्ता (34) जहानाबाद के सरस्वती विद्या मंदिर बिरनई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। उसकी 2019 में नियुक्ति हुई थी। नियुक्ति प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन हो गया था। इसके बाद गांव में खेतीबाड़ी का काम देखता था।
विज्ञापन

पिता राजबहादुर ने बताया कि हरिशंकर रात में खेत में पानी लगाने नलकूप पर गया था। सुबह करीब दस बजे घर पहुंचा और फिर नलकूप पर चला गया था। दोपहर करीब 12 बजे भतीजा शनि हरिशंकर को खाना देकर आया था। दोपहर करीब ढाई बजे गांव के रामआसरे मौर्य ने बेटे का चारपाई पर खून से लथपथ शव देखकर सूचना दी। वह लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की कनपटी पर गोली लगी थी। सूचना पर एसपी राजेश सिंह, एएसपी राजेश कुमार, सीओ प्रगति यादव समेत कई थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। घटनास्थल से कोई हथियार भी नहीं मिला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्यारे हथियार भी साथ ले गए। पुलिस ने हरिशंकर के करीबी एक युवक को पकड़ा है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर खून के नमूने लिए हैं। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हरिशंकर का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर जांच की जा रही।
आशनाई हो सकती है हत्या वजह
फतेहपुर। दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। हरिशंकर गांव में ही रहता था। वह बिजली मैकेनिक का भी काम जानता था। पांच भाइयों उमाशंकर, रविशंकर, शिवशंकर और रविकरन में वह चौथे नंबर का था। हरिशंकर के अलावा सारे भाइयों की शादी हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक हरिशंकर नियुक्ति बहाल होने के बाद शादी करने की बात कहता था।

भाई रविकरन शहर में नर्सिंगहोम चलाता है। बाकी भाई खेतीबाड़ी करते हैं। रविशंकर ने बताया कि घटना से कुछ कदम दूर दो-तीन परिवार झोपड़ी डालकर रहते हैं। उन लोगों को घटना की सच्चाई मालूम है। इसके बाद भी मुंह नहीं खोल रहे हैं। गोली की आवाज तक सुनने से इन्कार कर रहे हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि हरिशंकर का तीन साल पहले आशनाई का मामला उजागर हुआ था। हत्या की वजह आशनाई हो सकती है।

घटना स्थल पर भाई से पूछताछ करते एसपी राजेश कुमार सिंह। संवाद

घटना स्थल पर भाई से पूछताछ करते एसपी राजेश कुमार सिंह। संवाद- फोटो : FATEHPUR

हरिशंकर की फाइल फोटो। संवाद

हरिशंकर की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed