{"_id":"6340775347693b3f51716e05","slug":"civic-fatehpur-news-knp7221024134","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः मंडी निरीक्षक व सहायक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः मंडी निरीक्षक व सहायक निलंबित
विज्ञापन
मंडी समिति में धरने पर बैठे व्यापारी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। लाइसेंस के आवेदन की जानकारी करने पर व्यापारी से अभद्रता मंडी सचिव और सहायक को महंगी पड़ गई। व्यापारियों के धरने पर बैठकर कार्रवाई की मांग पर मंडी सचिव और मंडी सहायक को निलंबित कर दिया गया है। फिर भी व्यापारी मंडी सचिव इंद्रकुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई किए जाने पर ही धरना खत्म करने की बात कर रहे हैं।
व्यापारी सुरेश कुमार पटेल 30 सितंबर को लाइसेंस के आवेदन की जानकारी लेने के लिए मंडी सचिव के पास गए। वहां पर मंडी सचिव और कर्मचारियों ने जानकारी देने से मना कर दिया और धक्का-मुक्की करके कार्यालय से बाहर निकाल दिया। मिलर्स एवं गल्ला व्यापार समिति के अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने व्यापारियों को इकट्ठा किया। लामबंद होकर मंडी सचिव के खिलाफ धरने पर बैठ गए और निलंबन के साथ एफआईआर कराने का मुद्दा उठाया।
धरना प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम अंजू वर्मा व्यापारियों को समझाने पहुंची, लेकिन व्यापारी अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। गुरुवार को डायरेक्टर अंजनी कुमार सिंह ने मंडी निरीक्षक बृजेंद्र सिंह व मंडी सहायक रवि यादव को निलंबन कर दिया। इस मौके पर मिलर्स एवं गल्ला व्यापार समिति के महामंत्री गौरव गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता, उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार उमराव, उपाध्यक्ष गोलन गुप्ता, जय कुमार, शिवम गुप्ता, संजय गुप्ता, सुरेश कुमार पटेल और हिमांशु गुप्ता मौजूद रहे।