फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic

फतेहपुरः अब जिला अस्पताल में पानी की व्यवस्था सुचारु

Wed, 10 Aug 2022 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
civic
जिला अस्पताल में लगाया गया नया फ्रिजर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। छह साल बाद जिला अस्पताल की जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के अंदर ओपीडी और वार्डों में नए फ्रीजर लगा दिए। फ्रीजर चालू होने से पेयजल का संकट खत्म हो गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 2009 में चार फ्रीजर लगाए गए थे। कुछ ही समय बाद 22 लाख की लागत से जिला महिला अस्पताल और पुरुष अस्पताल में आरओ प्लांट लगाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग फ्रीजरों को भूल गया। परिणाम स्वरूप खराब फ्रीजर खोलकर कबाड़ में डाल दिए गए थे। चार साल पहले चले अतिक्रमण अभियान के दौरान महिला और पुरुष अस्पताल के आरओ प्लांट टूट गए थे। इसके बाद अस्पताल की जलापूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। रोगियों और तीमारदारों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब नए फ्रीजर लगाकर जलापूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वर्तमान समय में हर रोज ओपीडी में 1200 रोगी आते हैं। भर्ती रोगी और उनके तीमारदार 24 घंटे अस्पताल में रहते हैं। अस्पताल में डॉक्टर समेत 200 कर्मचारी हैं। सीएमएस आरएम गुप्ता ने बताया आरओ प्लांट बंद होने के कारण रोगियों को पानी के लिए दिक्कतें उठानी पड़ रहीं थी। अब पेयजल आपूर्ति ठीक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed