फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic

फतेहपुरः फतेहपुरः पटरी से उतरी मालगाड़ी, यातायात प्रभावित

Sat, 06 Aug 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
civic
पश्चर मी केबिन के पास मालगाड़ी की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा। दिल्ली-हावड़ा रूट पर शुक्रवार सुबह मालगाड़ी पटरी से उतर गई। हादसे में डाउन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। वंदेभारत समेत अन्य ट्रेन लूप लाइन से निकाली गईं। साढ़े तीन घंटे रेल यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

कानपुर से प्रयागराज की ओर से जा रही एक मालगाड़ी केएल-60 सुबह 10:30 बजे खागा रेलवे स्टेशन के पास संचालन में गड़बड़ी हुई और पटरियों से टूटने की तेज आवाज आई। आवाज सुनकर स्टेशन पर मौजूद रेलवे स्टाफ बाहर आ गया। पश्चिमी केबिन के पास मालगाड़ी के एक वैगन के दो पहिये पटरी से उतर गए। हादसे में डाउन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। दिल्ली की ओर से आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस धीमी गति से लूपलाइन से निकाली गई। अन्य ट्रेनों को भी धीमी रफ्तार से निकाला गया। एडीआरएम प्रयागराज संजय सिंह व मंडल परिचालन प्रबंधक प्रयागराज अमित आनंद खागा स्टेशन पहुंचे। जांच के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। सीपीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि सुबह 10:30 बजे मालगाड़ी डिरेल हुई। दो बजे वैगन का पहिया लगा दिया गया। रेल यातायात मामूली रूप से प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

खागा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन पर पहुंची मालगाड़ी के पटरी से उतरते वक्त तेज चिंगारी उठीं। नट-बोल्ट उखड़ गए। फतेहपुर, कौशांबी और प्रयागराज से कर्मचारी बुलाए गए और तुरंत मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। झटका लगने के कारण पटरियों के बगल में लगे क्लैम्प उखड़ गए या फिर टूट गए। पटरी के दोनों ओर टूटे हुए पार्ट्स बिखरे थे। प्लेटफार्म नंबर दो की दीवार भी मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई और यहां लगी बिजली की केबिल को भी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed