{"_id":"62700661370a1447584ee168","slug":"civic-fatehpur-news-knp694551192","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदारों की भीड़ से बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीदारों की भीड़ से बाजार गुलजार
विज्ञापन
चूड़ी गली में खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। इस बार ईद और अक्षय तृतीया एक ही दिन मनाई जाएगी। दो साल की कोरोना महामारी के बाद इस बार लोगों में जोश है। खरीदारों की भीड़ से बाजार गुलजार हैं। चौक बाजार में महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भीड़ रही। व्यापारियों को इस बार ईद व अक्षय तृतीया पर बेहतर कारोबार की उम्मीद है। दोनों पर्व एक साथ होने के कारण कपड़े, सेंवई, जूता, चप्पल, जेवरात की दुकानें सज गई हैं।
शहर के चौक बाजार, बाकरगंज, लाठी मोहाल, चूड़ी वाली गली, लाला बाजार, कलक्टरगंज, देवीगंज, राधानगर में सोमवार को खरीददारों की भीड़ रही। हर दुकान पर लोगों की पहुंच से बाजार गुलजार हो गया है। ईद की तैयारी कर रहे लोगों ने सलवार सूट, कुर्ता-पायजामा, टोपी, बेल्ट, जूता-चप्पल, लेगी, कुर्ती, साफा, गरारा, शरारा, गाउन की खरीदारी की। वहीं अक्षय तृतीया को लेकर लोगों ने आभूूषण व बर्तनों की खरीदारी की।
ईद में सेंवई खिलाने का पुराना रिवाज है। शहर के लाला बाजार में कई प्रकार की सेंवई मौजूद है। लच्छेदार व सूखी सेंवई की लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। विभिन्न तरह के व्यंजन बनाने के लिए मेवा, चीनी, खोवा, मटर की भी खरीददारी की गई।