{"_id":"625f008f1013e12ace0bb887","slug":"civic-fatehpur-news-knp6921453131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ने उड़ाई रातों की नींद, सुख-चैन छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ने उड़ाई रातों की नींद, सुख-चैन छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर/बकेवर। बिजली कटौती ने रातों की नींद उड़ा दी है। लोगों का सुख-चैन छीन लिया है। पानी का संकट भी बना रहता है। शहर के चित्रांश नगर में 125 घरों की बिजली 14 घंटे गुल रही। शादीपुर गैस गोदाम रोड में जर्जर तार में फाल्ट होने के कारण दोपहर पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही।
चित्रांश नगर के 250 केवीए ट्रांसफार्मर में सोमवार रात 10 बजे फाल्ट हो गया। इस कारण 125 घरों की बिजली गुल हो गई। रात भर बिजली कटौती और भीषण गर्मी के कारण सुकून की नींद भी लोग नहीं सो सके। लोगों को गर्मी और मच्छरों के कारण छत पर टहलकर रात काटनी पड़ी। शादीपुर की गैस गोदाम रोड पर सुबह साढ़े नौ बजे तार में फाल्ट होने के कारण आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे 150 घरों की बिजली गुल रही। दोपहर की चिलचिलाती गर्मी में लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। कई लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। जर्जर तार हटाकर जब दूसरे तार लगाए गए तो दोपहर ढाई बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। अवर अभियंता नीलेश मिश्रा ने बताया कि ट्रांसफार्मर का फाल्ट रात में सही नहीं किया जा सकता था। इसलिए सुबह सही कराया गया है। शादीपुर में बार-बार फाल्ट होने के कारण नए तार लगा दिए गए हैं।
गाजीपुर प्रतिनिधि के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह ग्राम सभा में बीती शाम को ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे कस्बे के दुकानदारों का व्यवसाय भी ठप रहा। अवर अभियंता जितेंद्र पाल ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति चालू की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, बकेवर में महज पांच से छह घंटे की आपूर्ति की जा रही है। रात की कटौती से लोगों की नींद हराम हो गई है। विद्युत उपकेंद्र बकेवर व देवमई में नई मशीनें लगी हैं। इसके बावजूद कहीं न कहीं फाल्ट बता कर बिजली कटौती की जा रही। पिछले 15 दिन से पधारा, खजुहा, जहानाबाद और देवमई के फीडरों में कटौती हो रही है। कई जगह ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। इस समस्या की भी अनदेखी की जा रही है। बकेवर विद्युत उपकेंद्र के जेई गुलाब प्रजापति का कहना है कि रात की कटौती का कोई शेड्यूल नहीं है। जहानाबाद में ओवरलोड के कारण फाल्ट हो रहे हैं।
बिंदकी संवाद के मुताबिक पांच दिन से विद्युत कटौती बढ़ गई है। अधिक लोड होने पर फ्यूज उड़ जाते हैं। सरकंडी, रारी, खिदिरपुर समेत आसपास गांवों के तार जर्जर होने से सबसे ज्यादा फॉल्ट हो रहे हैं। इन दिनों 16 से 17 घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल रही है। एसडीओ आशीष कुमार ने बताया कि दरवेशाबाद फीडर से ही इन दिनों विद्युत कटौती अधिक हो रही है।