{"_id":"624d80c7b15d8432ad048646","slug":"civic-fatehpur-news-knp689578471","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप रिबोर कराने के बजाय बना रहे सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप रिबोर कराने के बजाय बना रहे सूची
विज्ञापन
खराब हैंडपंप। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। गर्मी शुरू होने पर पानी का संकट बढ़ते ही पंचायती राज विभाग को ग्रामीण क्षेत्र की बदहाल पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की याद आई। 4088 हैंडपंपों के रिबोर की जरूरत है। भारी संख्या में खराब हैंडपंपों के कारण ग्रामीणों को पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है।
अप्रैल माह में ही मई-जून की तरह गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण पानी की खपत बढ़ गई है। जलस्तर भी नीचे खिसकने लगा है। खराब हैंडपंपों को अभी तक सही नहीं कराया है। पंचायती राज विभाग ने सिर्फ खराब हैंडपंपों की सूची बनाने का काम किया है। अधिकारियों की बैठक होती है तो उसमें सिर्फ जवाब मिलता है कि रिबोर कराने वाले हैंडपंपों की सूची बनवाई गई है। जिले की 834 ग्राम पंचायतों में 53512 हैंडपंपों में 4088 की बोरिंग फेल हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ठंडी में जो मवेशी दो बाल्टी पानी पीते थे, वह इस समय चार से पांच बाल्टी पानी पी रहे हैं। हैंडपंप सही नहीं कराए गए तो आने वाले मई-जून के महीने में लोगों खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
खराब हैंडपंपों को सही कराने के लिए कहा है। बोरिंग फेल होने वाले हैंडपंपों की सूची तैयार करा ली गई है। जल्द ही रिबोर कराने का काम शुरू हो जाएगा।
- निधि बंसल, आईएएस प्रभारी डीपीआरओ