फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic

पानी खरीदकर गला तर करने की मजबूरी

Tue, 05 Apr 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
civic
रोडवेज बस स्टैंड में बोतल से पानी पीता यात्री परिवार। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। राहगीरों को प्यास बुझाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। दो दशक पहले बने 224 स्टैंड पोस्ट नष्ट हो चुके हैं। इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। दो चार बार हत्था दबाने के बाद भी पानी नहीं निकलने पर राहगीर निराश होकर आगे बढ़ जाते हैं। पारा 41 डिग्री पार होने के बावजूद अभी तक नगर पालिका ने प्याऊ तक की व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने शहर में राहगीरों के पानी पीनेे के लिए 224 सार्वजनिक स्थलों पर स्टैंड पोस्ट बनाए थे। प्रमुख चौराहे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के बाहर, कचहरी, तहसील के साथ सभी सरकारी कार्यालय के बाहर बने स्टैंड पोस्टों से लोगों की प्यास बुझती थी। तीन साल पहले शहर में चले अतिक्रमण अभियान में स्टैंड पोस्ट नष्ट हो गए। इसके बाद नगर पालिका ने नए स्टैंडपोस्ट बनाना भी उचित नहीं समझा। पिछले सालों में गर्मी की शुरुआत से नगर पालिका सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ स्थापित करती रही है। इस बार अभी तक सार्वजनिक प्याऊ की भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में राहगीरों को दुकानों से खरीदकर पानी पीना मजबूरी है। शहर में लगे 191 इंडिया मार्का हैंडपंपों में 107 खराब हैं।
विज्ञापन

बिंदकी निवासी नीतू पटेल जिला अस्पताल इलाज कराने आई थी। बताया कि अस्पताल के बाहर लगा आरओ प्लांट खराब है। ट्रामा सेंटर के बाहर अस्पताल का स्टैंड पोस्ट बना है। इसमें टंकी का खौलता पानी निकलता है। डोली का पुरवा निवासी राम प्रसाद गांव जाने के लिए रोडवेज बस स्टाप में बस का इंतजार करते मिले। बस स्टाप में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। घर से बोतल में पानी लेकर आए थे। बताया कि इसी पानी से प्यास बुझा रहे हैं। सहिबापुर निवासी रोहित ने बताया कि गर्मी में शहर में पानी पीने के लिए भी जेब ढीली करनी पड़ रही है। नाश्ता करने पर ही दुकानदार पानी पीने के लिए देते हैं। ऐसे में लोगों को दुकानों से खरीदकर पानी पीना मजबूरी है। राधानगर निवासी प्रभात कचहरी में मुकदमे की पैरवी में आए थे। कचहरी में एक भी हैंडपंप चालू हालत में नहीं है। इस बार अभी तक सार्वजनिक प्याऊ नहीं लगे हैं। ऐसे में कैंटीन से खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब हैंडपंपों की सूची जल निगम को भेजी गई है। कुछ हैंडपंपों को रिबोर हुए भी हैं। सार्वजनिक प्याऊ लगाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही राहगीरों के पानी पीने की व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
- मीरा सिंह, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed