फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   City roads will be improved at a cost of Rs 1.07 crore.

Fatehpur News: 1.07 करोड़ की लागत से सुधरेंगी शहर की सड़कें

Sat, 27 Sep 2025 08:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
City roads will be improved at a cost of Rs 1.07 crore.
फोटो-26-नवनिर्माण होने वाला पटेलनगर चौराहा-शादीपुर चौराहा मार्ग। संवाद
फतेहपुर। शहर की जर्जर सड़कों के नव निर्माण और मरम्मत पर नगर पालिका 1.07 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसमें 97 लाख रुपये से पांच नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जबकि 10 लाख रुपये की लागत से आठ सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। पालिका ने सभी सड़कों का चिह्नांकन और एस्टीमेंट तैयार कर लिया है। अब टेंडर प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है। इसके बाद जल्द निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका ने नव निर्माण वाली सड़कें चिह्नित कर ली हैं। इनमें 25 लाख की लागत से 515 मीटर शांतिनगर नहर पटरी की सड़क का नवनिर्माण, 14 लाख की लागत से 800 मीटर आकूपुर से सूबेदार का पुरवा नहर तक मार्ग, नौ लाख की लागत से 410 मीटर लंबी भिटौरा मार्ग से छोटी बिसौली मार्ग, 10 लाख की लागत से 600 मीटर शादीपुर चौराहा से रेलवे क्रॉसिंग तक की सड़क शामिल है। वहीं 39 लाख की लागत से पटेलनगर से शादीपुर चौराहा तक की 470 मीटर सड़क का नवनिर्माण होगा।
विज्ञापन


इनके अलावा नगर पालिका 10 लाख की लागत से आठ सड़कों को गड्ढा मुक्त कराएगी। इनमें बिंदकी बस स्टाप से पटेलनगर चौराहा, आईटीआई रोड, वीआईपी रोड की दोनों पटरी, परशुराम चौक से बांदा टांडा रोड तक, सीओ आफिस रोड, बिंदकी बस स्टाप से डीटी रोड तक, खंभापुर से थरियांव रोड और हाईवे से उनवा-अधारपुर सड़क गड्ढा मुक्त कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर की पांच सड़कों का करीब 97 लाख से नवीनीकरण होगा। करीब 10 लाख से आठ सड़कें गड्ढा मुक्त कराई जाएंगी। एस्टीमेट तैयार करा लिया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी। नए साल के पहले शहर की सड़कें दुरुस्त होंगी।

रविंद्र कुमार, ईओ नगर पालिका

फोटो-26-नवनिर्माण होने वाला पटेलनगर चौराहा-शादीपुर चौराहा मार्ग। संवाद

फोटो-26-नवनिर्माण होने वाला पटेलनगर चौराहा-शादीपुर चौराहा मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed