{"_id":"584da4b74f1c1b7c3a2c3c14","slug":"city-jam-incurable-the-helpless-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में जाम लाइलाज, प्रशासन असहाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में जाम लाइलाज, प्रशासन असहाय
अमर उजाला/फतेहपुर
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खागा सब्जी मंडी में लगा जाम
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में जाम की समस्या लाइलाज हो गई है। समस्या गहराती जा रही है। स्थानीय प्रशासन भी इससे निजात दिलाने में असहाय नजर आ रहा है। लिहाजा हर दिन लोगाें को जाम से जूझना पड़ता है।
बस स्टेशन, जीटी रोड, सब्जी मंडी, चौक बाजार, किशनपुर रोड और रेलवे क्रासिंग पर हर दिन जाम लगता है। पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय प्रशासन के रोक के बाद भी भारी वाहनों का आवागमन हो रहा है। अतिक्रमण से पटरियां गायब हो गई हैं। बस स्टेशन रोड, सब्जी मंडी का एक ही तरह का हाल है। चौक बाजार में किशनपुर रोड की ओर वाहनों के मुड़ने से अक्सर लंबा जाम लगता है। रेलवे क्रासिंग रोड पर जाम की समस्या स्थायी हो गई है।
क्रासिंग का गेट बंद होते ही दोनाें ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जाम की समस्या से सबसे अधिक समस्या छात्र-छात्राओं को होती है। पैदल और साइकिल से निकलना मुश्किल हो जाता है। नगर के सूर्यप्रकाश सिंह एडवोकेट, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र मिश्रा, नीरज पांडेय ने बताया कि नगर में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। स्थानीय प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है। वहीं सीओ अतुल कुमार चौबे ने बताया कि दिन में भारी वाहनों पर रोक लगी है। कानपुर से आने वाली बसों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। सभी अधिक भीड़ वालों स्थानों पर पुलिस की पिकेट ड्यूटी लगाई जाती है।