फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   chunav

मतदान में पुरुषों से आगे रहीं हैं महिलाएं

Sat, 12 Feb 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
chunav
फतेहपुर। देश में महिलाओं की मतदान को लेकर भागीदारी कैसी भी हो लेकिन जिले में महिलाएं मतदान में पुरुषों को पीछे छोड़ चुकी हैं। पिछले दो विधानसभा चुनावों में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत पुरुषों से ज्यादा रहा है। इससे पता चलता है कि बूथ तक पहुंचने में आधी आबादी ने अपनी झिझक खत्म कर दी है।
विज्ञापन

2012 से पूर्व के चुनावों के आंकड़ों के अनुसार जिले में महिलाओं में मतदान को लेकर जागरुकता की कमी थी लेकिन उसके बाद महिलाओं ने बढ़चढ़कर मतदान किया। साल 2012 में जिले में कुल 943876 पुरूष एवं 768557 महिला मतदाता थे। इस चुनाव में 545331 पुरूष एवं 486596 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो पुरूषों ने 57.78 एवं आधी आबादी ने 63.31 प्रतिशत मतदान कर पहली बार पुरूषों को पछाड़ दिया।
विज्ञापन

जिले में प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव-गांव जाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। राष्ट्रीय मतदाता शिक्षा एवं जागरुकता अभियान आरंभ कर महिलाओं को वोटिंग के फायदे बताए। धीरे-धीरे महिलाओं ने इसे समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच दशक पहले यह तस्वीर कुछ और थी। 1969 में हुए विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के अनुसार जिले में 362016 पुरूष एवं 296146 महिला मतदाता थे। चुनाव में 193336 पुरूष मतदाता एवं मात्र 97156 महिलाएं ही बूथों तक पहुंची। पुरूषों को मतदान प्रतिशत जहां 53.40 रहा तो वहीं महिलाओं का सिर्फ 32.80 ही दर्ज किया गया था।
2017 - 56.31 - 63.39
2012 - 57.78 - 63.31
2007 - 51.22 - 45.72
2002 - 57.81 - 50.97
1996 - 59.03 - 49.82
1993 - 60.85 - 44.03
1991 - 48.80 - 40.00
1989 - 59.79 - 41.39
1969 - 53.40 - 32.80
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed