फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   chori

ैंक मैनेजर के घर का ताला तोड़कर चोरी

Sun, 23 Feb 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
chori
फतेहपुर। शहर के रानी कालोनी में शुक्रवार रात एक बैंक मैनेजर के घर का ताला तोड़कर चोर करीब एक लाख का माल समेट ले गए। शनिवार सुबह जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कानपुर नगर में सजेती थाने के कुंआखेड़ा निवासी फूलचंद्र साहू के बेटे नीरज साहू बैंक ऑफ बड़ौदा भिटौरा शाखा में मैनेजर हैं। वह शहर के रानी कालोनी आंबेडकर स्कूल के पास रमेश प्रसाद के घर में किराएदार हैं। रमेश प्रसाद कानपुर में नौकरी करते हैं। परिवार के साथ कानपुर में ही रहते हैं। नीरज महाशिवरात्रि की छुट्टी पर गांव गए थे। पड़ोसियों ने मकान मालिक को सुबह साढ़े सात बजे चोरी हो जाने की सूचना दी। मकान मालिक ने उन्हें घटना की जानकारी दी। कानपुर से करीब साढ़े दस बजे मकान मालिक के साथ वह कमरे में पहुंचे। कमरे का ताला तोड़कर चोर एलईडी, दो गैस सिलिंडर, सोने की चेन, अंगूठी, तीन हजार रुपये नगदी, कपड़े व बर्तन चोर चुरा ले गए थे। मकान मालिक के कमरे का ताला तोड़कर भी गैस सिलिंडर और गृहस्थी का सामान चोरी हुआ है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed