{"_id":"6716b77595d36a4fce0e70ef","slug":"childs-death-due-to-excessive-bleeding-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-123208-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अधिक खून बहने से प्रसूता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अधिक खून बहने से प्रसूता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोथर। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही आरोप लगाया है। अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की बात कही जा रही है।
जानिकपुर मजरे कौंडर निवासी पंकज रैदास की पत्नी उर्मिला देवी को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार रात नौ बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर में भर्ती कराया गया। एएनएम मीनू गुप्ता की देखरेख में सोमवार सुबह करीब नौ बजे डिलीवरी हुई। इस दौरान जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे, लेकिन कुछ ही देर बाद प्रसूता को रक्तस्राव होने लगा। एएनएम ने परिजनों से इलाज के लिए दवा बाहर से मंगवाई, लेकिन किसी को रक्तस्राव की जानकारी नहीं दी। अधिक रक्तस्राव से उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी दी। एएनएम शकुंतला ने प्राइवेट वाहन बुलाकर जनपद के ओमनी नर्सिंग होम अस्पताल भेजा, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति पंकज ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार अत्यधिक खून बहने से प्रसूता की मौत हुई है। उसके पांच बच्चे हैं, जिसमें एक की मौत हो चुकी है। घटना के बाद से परिजनों में रोष व्याप्त है। परिजनों का आरोप है कि एएनएम की लापरवाही से प्रसूता की मौत हुई है। वह डॉक्टरों की अनुपस्थिति में प्रसव कराती है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी नीरज गुप्ता ने कहा कि प्रसव केंद्र से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। एएनएम ही सारा कार्यभार संभालती हैं। वही प्रसूताओं की देखभाल समेत रेफर के कागजात भी बनाती हैं। प्रसव केंद्र में महिला डॉक्टर की तैनाती नहीं है।