फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Children will get moong dal and bajra khichdi in schools

Fatehpur News: स्कूलों में बच्चों को मिलेगी मूंग की दाल और बाजरे की खिचड़ी

Sat, 26 Aug 2023 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Children will get moong dal and bajra khichdi in schools
फतेहपुर। परिषदीय स्कूलों में मिलने वाले मध्यान्ह भोजन में कुछ बदलाव किया गया है। अब मौसमी सब्जी प्रतिदिन बच्चों को परोसी जाएगी। सप्ताह में एक दिन मोटे अनाज से बना भोजन देने की व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन

प्रत्येक शुक्रवार को बच्चों को मूंग की दाल, सब्जी और बाजरे की खिचड़ी परोसने का प्रावधान किया गया है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को दोपहर के समय रोटी, सोयाबीन की सब्जी एवं ताजे फल दिए जाएंगे। मंगलवार को चावल, सब्जी युक्त दाल परोसने का प्रावधान लागू हुआ है। बुधवार को मौसमी सब्जी, सोयाबीन की बड़ी युक्त तहरी और दूध परोसा जाएगा। गुरुवार को रोटी एवं सब्जी युक्त दाल बच्चे खाएंगे। शुक्रवार को मूंग की दाल, मौसमी सब्जी युक्त बाजरे की खिचड़ी परोसी जाएगी। बाजरा उपलब्ध न होने पर मौसमी सब्जी एवं सोयाबीन की बड़ी युक्त तहरी परोसी जाएगी। शनिवार को चावल सब्जी युक्त दाल बच्चे खाएंगे। एमडीएम डीसी आशीष दीक्षित ने बताया मेन्यू तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed