फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Children 's picture created in India

बच्चों ने बनाई मेक इन इंडिया की तस्वीर

Mon, 01 Feb 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 01 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Children 's picture created in India

अभिप्सा फाउंडेशन की ओर से आईटीआई मैदान में आयोजित

विज्ञापन
पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक पेंटिंग बनाईं। इसमें छात्र सुधीर मिश्रा ने स्वच्छ शहर का आकर्षक चित्र बनाकर जहां स्वच्छ भारत का संदेश दिया वहीं छात्रा प्रियंका यादव ने रंगों के माध्यम से कंप्यूटर में काम करते बच्चों का चित्र सजाकर डिजिटल इंडिया का संदेश दिया।

आईटीआई मैदान में हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर, मदर सुहाग इंटर कालेज, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, प्लेवे इंग्लिश स्कूल, राजकीय इंटर कालेज, एएस इंटर कालेज, निरंकारी गर्ल्स इंटर कालेज, रामा अग्रहरि विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कक्षा छह से कक्षा 12वीं तक के बच्चों ने मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, गो ग्रीन स्लोगन पर आकर्षक पेंटिंग तैयार की। सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक चली प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आयोजन को सफल बनाने में आयोजक अभिषेक मिश्रा, अमित द्विवेदी, हिमांशु शर्मा, प्रतीक श्रीवास्तव, मयंक, गौरव सिंह, आशीष गौड़, सचिन, सनद तिवारी, सौरभ प्रताप, कुलदीप ने सहयोग किया।

आयोजक ने बताया कि पेंटिंग की उत्तर पुस्तिकाओं को जांच कर इनके परिणाम बच्चों के विद्यालयों को भेज दिए जाएंगे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed