फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Children lured by decorated floats

बच्चों की सजाई झांकियों ने लुभाया

Sun, 24 Jan 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 24 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Children lured by decorated floats

गीत संगीत के बीच शनिवार को महर्षि विद्या मंदिर

विज्ञापन
सेकेंड्री स्कूल में महर्षि ज्ञान युग दिवस व रजत जयंती समापन वर्ष मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर वाहवाही बटोरी। वहीं उनकी मेहनत से बनाईं गई झांकियों ने अभिभावकों व शिक्षकों का मन मोह लिया। इंटर की परीक्षा में जनपद का नाम रोशन करने वाले मुकुल वर्मा व आयुष्मान शर्मा को मंच पर प्रतीक चिह्न व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इलाहाबाद के क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की शुुरुआत दीप जलाकर की। उन्होंने कहा कि विद्यालय सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि अनुशासन, परीक्षा परिणाम, संस्कृति और संस्कारों के लिए जाना जाता है।

इसका श्रेय महर्षि महेश योगी को जाता है जिन्होंने ऐसे विद्यालयों की स्थापना कर वैदिक ज्ञान को विश्व पटल पर पुनर्जीवित करने का प्रशंसनीय कार्य किया। विशिष्ट अतिथि कर्नल विभय मान सिंह ने मेधावी मुकुल वर्मा एवं आयुष्मान शर्मा को सम्मानित किया। कक्षा दस में दस सीजीपीए प्राप्त करने वाले 35 मेधावी छात्रों को भी पुरस्कार दिया गया।

विशिष्ट अतिथि सदर विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में छिपी प्रतिभा प्रदर्शित हो रही है जो कि शिक्षा के उच्चतम स्तर को दिखाती है। प्रधानाचार्य ए के मिश्र ने चेयरमैन ब्रह्मचारी गिरीशजी का संदेश पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम में बच्चों ने गुरु वंदना, लोक नृत्य, हिंदी एवं अंग्रेजी में नाटक तथा विभिन्न राज्यों की संस्कृति एवं रीति रिवाजों की सुंदर झांकियां दिखाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन राजेश कुमार मिश्र ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed