फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   chief development officer gave instruction to keep vigil on malnourished children

मुख्य विकास अधिकारी ने कुपोषित बच्चों की सेहत पर ध्यान देने को कहा

Sun, 15 Mar 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 15 Mar 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
chief development officer gave instruction to keep vigil on malnourished children

आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण में सीडीओ ने कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने को कहा। शनिवार को विकास खंड असोथर के लोहिया समग्र ग्राम जरौली का मुख्य विकास अधिकारी भवानी सिंह ने निरीक्षण किया। सीडीओ ने बकरी पालन योजना के लिए महिलाओं को चेक दी।

विज्ञापन


समग्र ग्राम जरौली में दो आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं जिसमें प्रथम केंद्र में कुपोषित नौ बच्चे व अतिकुपोषित पांच बच्चे व द्वितीय केंद्र में कुपोषित 12 व अति कुपोषित 3 रहे। इस प्रकार कुल कुपोषित बच्चे 21 व अति कुपोषित 8 पाए गए।
विज्ञापन


सीडीओ ने बकरी पालन के लिए जय मां दुर्गा व जय मां लक्ष्मी को 15- 15 हजार रुपये चेक दिए। कहा कि बकरी से बच्चों को दूध मिलेगा व बकरी के बच्चों को बड़ा करके बेचने पर आर्थिक लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिक से अधिक समूह गठित करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की माताएं आंगनबाड़ी केंद्र पर आकर बच्चे का वजन कराएं और वो अपने बच्चों पर पूरा ध्यान देंगी जिससे कुपोषण से बचाया जाए।

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार भी वितरित कराया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सुपर वाइजर को निर्देशित किया कि छह साल के कम उम्र के बच्चे को आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत किया जाए।


कोई भी बच्चा छूटने न पाए। बच्चों को हाथ धोना सिखाएं, छह वर्ष में प्राथमिक विद्यालय में दाखिला कराया जाए। उन्होंने सभी महिलाओं को कहा कि अपने अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें।

बैठक में परियोजना निदेशक राजकुमार गौतम, खंड विकास अधिकारी डीके सचान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी, सीडीपीओ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed