बिजली विभाग ने चौक समेत अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। 10 बड़े बकायेदारों की केबिल काटी और साढ़े चार लाख रुपये जमा कराए। वहीं असोथर उपखंड अधिकारी जाहिद सिद्दीकी ने थरियांव में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनको हल कराया।
बेरुईहार उपकेंद्र के अवर अभियंता संतोष श्रीवास्तव ने टीम के साथ चौक, पीरनपुर में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। चौक में तीन और पीरनपुर में सात बकायेदारों का कनेक्शन काटा। 15 लोगों से डेढ़ लाख रुपये बिजली बिल जमा कराया। वहीं थरियांव कैंप में चार उपभोक्ताओं ने घर में मीटर नहीं लगा होने की शिकायत की।
20 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल में नाम गलत होने की शिकायत दर्ज कराई। उपखंड अधिकारी जाहिद सिद्दीकी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के घर में मीटर नहीं लगे हैं, उनको दो दिन में लगवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जेई जितेंद्र कुमार, रूपेश बाबू, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।