{"_id":"696e7ec493918ff23d099da7","slug":"chaudgara-outpost-in-charge-on-line-duty-for-negligence-jurisdiction-of-10-inspectors-and-152-constables-changed-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-147851-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लापरवाही पर चौडगरा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, 10 दरोगा व 152 सिपाही के कार्यक्षेत्र बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लापरवाही पर चौडगरा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, 10 दरोगा व 152 सिपाही के कार्यक्षेत्र बदले
विज्ञापन
फतेहपुर। कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी अनूप सिंह ने सोमवार को बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों के तबादले किए। इस दौरान 10 दरोगा और 152 आरक्षियों के कार्यक्षेत्र बदले गए। जन शिकायत में लापरवाही पर चौडगरा चौकी प्रभारी चंदन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात एसआई सत्यपाल सिंह को एसओजी, योगेश कुमार को अपराध शाखा, रविशंकर तिवारी को थाना कल्याणपुर, रामललित को थाना राधानगर, मनोज कुमार सिंह को थाना सुल्तानपुर घोष, रामकिशोर यादव को थाना ललौली और अरुण कुमार को डीसीआरबी कार्यालय में तैनाती दी गई है।
वहीं थाना कल्याणपुर में तैनात एसआई सत्येंद्र प्रताप सिंह को न्यायालय सुरक्षा में लगाया गया है। औंग थाने में तैनात अरुण को खागा स्थानांतरित किया गया है। सुल्तानपुर घोष थाने से विवेकानंद को हटाकर थरियांव थाने में तैनात किया गया है। चौडगरा चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।