फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Chances of two-on-two collision, waiting for the ballot boxes to open

Fatehpur News: दो पर दो की टक्कर के आसार, मत पेटियां खुलने का इंतजार

Fri, 05 May 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 05 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Chances of two-on-two collision, waiting for the ballot boxes to open
बिंदकी। नगरपालिका उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मत पेटियों में बंद हो चुका है। दिनभर चुनावी माहौल के साथ चर्चाओं का बाजार गर्म है। मतदान के बाद लोग हार जीत के आंकड़े लगा रहे हैं। चुनावी माहौल के हिसाब से भाजपा और सपा में आमने सामने टक्कर होने के आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका चुनाव को लेकर उत्साहित मतदाताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। माहौल और मतदाताओं के रुझान को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा और सपा के बीच चुनाव टिके होने के आसार दिख रहे हैं। सपा का बेस वोट मुस्लिम मतदाताओं को माना जाता है। इसके अलावा प्रत्याशी के जातिगत और अन्य मतों के कयास लगाने पर सपा चुनावी टक्कर में बनी हुई है। वहीं प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी के बेस वोट की बात करें तो भाजपा की स्थिति भी प्रबल है। उसे हर वर्ग से वोट मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही भाजपा का गढ़ और भाजपा विधायक की लगातार निगरानी में चुनाव जीतने के दावे ज्यादा मजबूत कर रहे हैं। इन स्थितियों के बीच मतदाताओं का एक एक वर्ग ऐसा भी है जो प्रत्याशियों के मन में उहापोह की स्थिति पैदा कर रहा है।
विज्ञापन

दरअसल एक अफवाहों का दौर चला। इसे लेकर एक सामान्य मतदाता के दिमाग में भी असर डाला गया। वे बोलते दिखे कि डर का माहौल बनाया जा रहा है। वह गलत है। ये वह वोटर है, जिसका किसी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। ये वोट साइलेंट है और अगर अफवाहों वाइलेंट हुआ, तो चुनाव के निर्णय बदलने में सबसे मददगार साबित होगा। चर्चाओं और कयासों के हिसाब से हार का अंतर अधिक होने पर ही पार्टी प्रत्याशी हार सकता है, वरना चेयरमैन की कुर्सी पर उनका ही कब्जा होगा। वैसे इसका फैसला 13 मई को मतपेटियों के खुलने के बाद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed