फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Certificate of hospital discharge showed duty cut

अस्पताल का डिस्चार्ज सर्टिफिकेट दिखाया, कटी ड्यूटी

Thu, 23 Feb 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 23 Feb 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Certificate of hospital discharge showed duty cut
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : File Photo
बुखार से तपते नौनिहाल को गोद में लिए दलाबलाखेडा प्राथमिक की सहायक मीरा यादव विज्ञान भवन में फफक पड़ीं। बोली कि पति सीमा पर ड्यूटी कर रहे हैं। कानपुर के एक निजी अस्पताल का डिस्चार्ज सर्टिफिकेट दिखाया। महिला शिक्षक का रोना सुन भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे बीएसए विनय कुमार शिक्षक को लेकर सीडीओ के पास पहुंचे और ड्यूटी कटवाई।
विज्ञापन



मीरा ने बताया कि सीडीओ सी. इंदुमती के पास प्रार्थना पत्र लेकर गई थी, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। प्राथमिक स्कूल ऐलई की सहायक शर्मिला देवी भी छह माह का बच्चा लेकर ड्यूटी करने आई थीं। बच्चा धूप से बेहाल और शिक्षक मां परेशान दिखीं। ड्यूटी काट रही सीडीओ भीड़ में घिरी दिखीं। खजुहा के प्राथमिक स्कूल समसपुर की सहायक गायत्री देवी अपने सात महीने के बच्चे संग ड्यूटी करने आई थीं। दोनों धूप और धूल से परेशान दिखे। देवमई ब्लाक के प्राथमिक स्कूल डेलेमऊ की सहायक स्वाती सचान छह माह के बच्चे को गोद में लेकर पति के साथ चुनाव ड्यूटी करने आईं।
विज्ञापन


वह विज्ञानभवन की गैलरी में घर से लाई खाना खाती दिखीं। बताया कि सीडीओ को ड्यूटी कटवाने का प्रार्थना पत्र दिया है, लेकिन अभी तक ड्यूटी कटी नहीं है। सीडीओ ने बताया कि वास्तव में जिन महिला कर्मचारियों ने आवश्यक दस्तावेजों के साथ ड्यूटी कटवाने के लिए आवेदन दिया है और जरूरी होने पर ऐसी महिला कर्मचारियों की ड्यूटी काट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed