{"_id":"67992abe62c7cbf00b0efa26","slug":"cdr-of-couples-mobile-will-reveal-many-secrets-of-religious-conversion-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-128388-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दंपती के मोबाइल की सीडीआर से खुलेंगे धर्म परिवर्तन के कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दंपती के मोबाइल की सीडीआर से खुलेंगे धर्म परिवर्तन के कई राज
विज्ञापन
बिंदकी। छोटेलालपुर गांव में चंगाई सभा करते मिले झींझक के चर्च के दंपती के मोबाइल के सीडीआर को पुलिस खंगाल रही है। अंदेशा है कि इसी से धर्म परिवर्तन कराए जाने से जुड़े राज खुलेंगे।
कोतवाली के छोटेलालपुर गांव में रविवार को ओडिशा के मरबला गाजापट्टी निवासी समरेंद्र सिंह और पत्नी सुष्मिता सिंह बीमारी और गरीबी दूर करने जैसे प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करते पकड़े गए थे। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा था।
आरोपियों के पास से पुलिस ने धार्मिक प्रचार-प्रसार की सामग्री बरामद की थी। पुलिस की पूछताछ में पति-पत्नी का कनेक्शन झींझक कानपुर देहात स्थित एक चर्च से जुड़ा होना मिला है। पुलिस अब दंपती के अलावा धर्म परिवर्तन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
उसके लिए पुलिस दंपती के मोबाइल की सीडीआर निकलवा रही है। इससे उनके बातचीत और संपर्कों की जानकारी मिलेगी। धर्म परिवर्तन के लिए दंपती को फंडिंग भी की जा रही थी। यहां तक की धर्म परिवर्तन कराने के लिए अच्छी लड़कियों से शादी और आर्थिक सहायता का भी प्रलोभन दिया जाता था।
वहीं मामले में दर्ज एफआईआर में नामजद आरोपी कस्बे के मोहल्ला हजरतपुर ठठराही निवासी ओम प्रकाश अभी फरार है। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया आरोपी की तलाश की जा रही है।