फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   CDO see the awareness rally flagged

सीडीओ ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

Sun, 26 Apr 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 26 Apr 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
CDO see the awareness rally flagged

मुख्य विकास अधिकारी भवानी सिंह ने जिला अस्पताल

विज्ञापन
परिसर में पल्स पोलियो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली नगर पालिका दफ्तर से होकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। रविवार को बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को स्कूली बच्चों की पोलियो जागरूकता रैली निकालकर अनिवार्य रूप से 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का संदेश दिया। रैली जिला अस्पताल से पत्थरकटा चौराहा होकर कलेक्ट्रेट के गांधी मैदान पहुंची।

यहां पर सीएमओ वीके पांडेय ने रैली का समापन किया। उन्होंने कहा कि पोलियो समाज के लिए अभिशाप है। इससे बचने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। कहा कि बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो दिवस पर बूथों पर जाकर दवा पिलाकर इस अभिशाप से बचा सकते हैं।

सीएमओ ने अभिभावकों से नजदीकी बूथों पर अपने और पड़ोस के बच्चों को ले जाकर पोलियो की दवा पिलाने की अपील की। इस मौके पर डॉ. एके सिंह, डॉ. एलआर सचान, मोहम्मद खलील अहमद जाफरी, मोहम्मद फिरोज, मिस्बाउल हक, वीरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार मौजूद रहे।

पल्स पोलियो बूथ दिवस पर रविवार को सभी परिषदीय स्कूल खुले रहेंगे। मध्यान्ह भोजन योजना के जिला समन्वयक आशीष दीक्षित ने बताया कि इस दिन स्कूलों में मिड-डे मील में हलुवा बच्चों को वितरित किया जाएगा। संचालक बच्चों को हलुआ वितरण कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed