फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case filed against nine of both the parties in the uproar in the baraat

Fatehpur: बरात में बवाल...दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से किया हमला, नौ पर मुकदमा

Sun, 21 May 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 21 May 2023 12:18 AM IST
सार

किशनपुर थाना क्षेत्र के मलूकबारी निवासी संतोष कुमार अनुसूचित जाति का है। उसका आरोप है कि घर में 18 मई की रात शादी थी। बरात लेकर घर से रात को पासिन डेरा जा रहे थे। रास्ते में तेजबली निषाद ने बरात रुकवाई। पटाखा छुड़ाने और बाजा बजाने की बात कहने लगा।

विज्ञापन
Case filed against nine of both the parties in the uproar in the baraat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में बरात में मारपीट और बवाल के मामले में दोनों पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने बलवा, मारपीट, गाली गलौज, धमकी, एससी-एसटी और आग लगाने की धाराओं का दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के मलूकबारी निवासी संतोष कुमार अनुसूचित जाति का है। उसका आरोप है कि घर में 18 मई की रात शादी थी। बरात लेकर घर से रात को पासिन डेरा जा रहे थे। रास्ते में तेजबली निषाद ने बरात रुकवाई। पटाखा छुड़ाने और बाजा बजाने की बात कहने लगा।
विज्ञापन

बच्चों के साथ पटाखे छीनकर छुड़ाने लगा। पटाखे की चिंगारी से संतोष निषाद के घर में आग लग गई। बरातियों ने मिलकर आग बुझाई। इसके बाद तेजबली, चिराकू, धर्मराज, राज, सुनील आग लगाने का आरोप बरातियों पर लगाकर पीटा। लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में झुलरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। कई बराती भी चोटिल हो गए। दूसरे पक्ष के संतोष निषाद ने बताया कि दरवाजे के सामने से बरात जा रही थी। बरात में पटाखा छुड़ाने को लेकर विवाद होने लगा। वह बीच-बचाव में पहुंचा, तो लोगों ने मारपीट कर दी।

गांव के रघुराज पासवान, धर्मेंद्र पासवान, सुमित पासवान, कल्लू पासवान ने उसे मारापीटा और गाली गलौज की। उसके छप्पर में आग लगा दी। घर और गृहस्थी जलकर राख हो गई। प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed