फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case filed against four including wife

Fatehpur News: पत्नी समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Wed, 09 Aug 2023 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four including wife
असोथर। पत्नी समेत चार के खिलाफ युवक की हत्या का कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मलवां थाना क्षेत्र के तारापुर असवार निवासी राजा ने एफआईआर में बताया कि उसके भाई पीतांबर उर्फ पप्पू (32) की शादी सात साल पहले असोथर थाने के बैरहाणा निवासी सुल्तान की पुत्री सिया देवी के साथ हुई थी। सिया देवी तीन बहन हैं। सबसे छोटी बहन रानी देवी की शादी दिनांक 14 जून 2022 को हुई थी। उसकी शादी में करीब डेढ़ लाख रुपये उधार के रूप में खर्च किया था।
विज्ञापन

रुपये के बदले पीतांबर को उसकी सास ने एक बीघा खेत अधिक देने को कहा था।इससे पीतांबर का लखनहा निवासी साढू़ वीरेंद्र रंजिश मानने लगा। भाई को वीरेंद्र और पत्नी सिया देवी के बीच गलत संंबंध होने का भी पता लगा था। कुछ दिन बाद भाई ससुराल में ही पत्नी के साथ रहने लगा। साढू़ वीरेंद्र ने साथी व्यापारी, आशीष के साथ 16 जुलाई को 2022 को भाई पर ससुराल छोड़ने का दबाव बनाया। सास की मौत के बाद बराबर हिस्सा लेने की बात कही। ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसी रात पीतांबर के फांसी लगाने की किसी महिला ने फोन पर सूचना दी। वह लोग पहुंचे तो पता लगा कि नीम में बंधी केबिल से व्यापारी, आशीष व वीरेंद्र ने पीतांबर का गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद फंदे से लटकाकर भाग निकले हैं। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed