फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case against the chief and his colleagues for fighting in the procession

Fatehpur News: फतेहपुरः बरात में मारपीट को लेकर प्रधान व साथियों पर केस

Sat, 03 Dec 2022 07:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Case against the chief and his colleagues for fighting in the procession
खागा। सिठियानी गांव में 25 नवंबर की रात बरात में हुई मारपीट में पुलिस ने ग्राम प्रधान व उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से महिला लगातार शिकायत कर रही थी पर उसकी रिपोर्ट पांच दिन बाद लिखी गई।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के हेता पट्टी थाना थरवई निवासी संध्या देवी 25 नवंबर को शादी में शामिल होने खागा कोतवाली के सिठियानी गांव आई थीं। रात करीब साढ़े 11 बजे डीजे को बंद करा दिया गया। संध्या का आरोप है कि डीजे बंद होते ही ग्राम प्रधान वीरेंद्र आए और गालीगलौज करते हुए डीजे बजाने को कहा।
विज्ञापन

संध्या ने रात अधिक होने के कारण डीजे बंद रखने को कहा। आरोप है कि इतना सुनते ही वीरेंद्र ने उसे गालीगलौज करते हुए जमीन पर पटकर गर्दन दबा दी। जिससे वह बेहोश हो गई। शोरगुल हुआ तो उसके घरवाले बीचबचाव के लिए आए तो प्रधान व उसके साथियों ने लाठी-डंडों से बरातियों पर हमला कर दिया और सभी को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे आयोजन स्थल पर भगदड़ मच गई। लोगों ने जनवासे में छिपकर अपनी सुरक्षा की। रात में ही पुलिस जब गांव पहुंची तब बराती जनवासे से बाहर निकले। पुलिस ने ग्राम प्रधान वीरेंद्र व उनके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed