फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Car collided with a standing loader, girl died, four injured

Fatehpur Accident: हाईवे पर लोडर और कार की भिड़ंत, पांच साल की मासूम की मौत, चार बरातियों की हालत गंभीर

Sat, 25 Feb 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 25 Feb 2023 12:39 AM IST
सार

बिंदकी थाना क्षेत्र के हाईवे पर कार और लोडर की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Car collided with a standing loader, girl died, four injured
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के बिंदकी थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही बरातियों की कार गुरुवार रात हाईवे किनारे खड़े लोडर से टकरा गई। हादसे में कार में बैठी एक पांच साल की बच्ची की मौत हो गई और चार बराती घायल हो गए। बच्ची रिश्ते में दूल्हे की भतीजी लगती थी।

विज्ञापन

पुलिस और ग्रामीणों की मशक्कत से वाहनों को हटवाया जा सका है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। औंग थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी ललित की बरात गुरुवार शाम बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के धानेमऊ गांव गई थी। बरात में वीरेंद्र कुशवाहा की पुत्री माही (5) भी गई थी।
विज्ञापन

खाना खाने के बाद रात को बराती सूरज (35), अमित (30), अरविंद (36), सुनील (40) कार से शाहपुर लौट रहे थे। इसी बीच वीरेंद्र की बेटी को भी घर छोड़ने के लिए कार में बैठा दिया गया। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर मोड़ के पास हाईवे किनारे खड़े लोडर से रात करीब 12 बजे कार टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और फोन से बरातियों को सूचना दी। थोड़ी देर में बरातियों की भीड़ भी पहुंच गई। पुलिस ने लोडर में फंसी कार बाहर निकलवाई, तब तक आगे की सीट पर बैठी माही की मौत हो चुकी थी। बाकी चारों घायल बरातियों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया।

वहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। मृत बच्ची के परिजनों ने बताया कि रिश्ते में माही दूल्हे की भतीजी लगती थी। हादसे से बरात की खुशियों का माहौल गमगीन हो गया। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पिता ने बेटी को मिलने के लिए बुलाया था
हादसे में जान गंवाने वाली माही के पिता वीरेंद्र बांदा में 108 एंबुलेंस के चालक हैं। उनका घर आना-जाना कम हो पाता है। बेटी की मौत से पिता का हाल बेहाल दिखा। पिता बोला कि वह बारात में शामिल होने बांदा से आया था। उसे बेटी को देखने की चाह थी। उसने ही गांव के लोगों से बेटी को बारात में ले आने को कह दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed