फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cancer-afflicted farmer commits suicide by shooting himself

Fatehpur News: कैंसर पीड़ित किसान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Mon, 04 Sep 2023 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Cancer-afflicted farmer commits suicide by shooting himself
चौडगरा। ब्रेन ट्यूमर व कैंसर से पीड़ित बुजुर्ग किसान ने घर के अंदर बरामदे में लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कल्यानपुर थानाक्षेत्र के गांव कोरसम मवइया निवासी किसान राम आसरे अवस्थी (74) लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर और पेट के कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज बनारस स्थित कैंसर अस्पताल में चल रहा था। घर के सभी लोग एक अंतिम संस्कार में गए थे। इसी दौरान राम आसरे ने घर के अंदर बरामदे में अपनी लाइसेंसी बंदूक से कनपटी में गोली मार ली। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया लेकिन पुलिस ने सहमति नहीं दी। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र मुकेश, हरिकिशन व शिवकिशन हैं। हरिकिशन ने बताया कि पिता को कैंसर के कारण असहनीय दर्द होता था। वह दर्द से दिन-रात कराहते थे। बीमारी के कारण ही उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed