{"_id":"6a0a1d8b6c387e0e940d4adf","slug":"campus-selection-of-four-students-in-rspl-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-154902-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आरएसपीएल में चार छात्रों का कैंपस सेलेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आरएसपीएल में चार छात्रों का कैंपस सेलेक्शन
विज्ञापन
जहानाबाद। शक्ति डिग्री कॉलेज सांखाहारी के चार छात्रों का कैंपस सेलेक्शन हुआ है। रविवार को प्रतिष्ठित कंपनी आरएसपीएल के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के माध्यम से छात्रों का चयन किया।
चयनित छात्रों में बीसीए के देवेश दीक्षित, अंकुश कुशवाहा, आर्यन शुक्ला और आयुष शामिल हैं। कॉलेज में संचालित प्लेसमेंट सेल की मदद से यह चयन प्रक्रिया पूरी कराई गई। चयनित अभ्यर्थियों को फाइनल सेमेस्टर का परिणाम घोषित होने के बाद कंपनी में जॉइनिंग दी जाएगी।
कॉलेज प्रबंधक विनय त्रिवेदी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को बेहतर रोजगार दिलाने के लिए कॉलेज लगातार प्रयास कर रहा है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर देश-विदेश के विशेषज्ञों, आईआईटी और आईआईएम के प्रोफेसरों को आमंत्रित कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कराया जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष लंदन से आए कंप्यूटर साइंस इंजीनियर और एक कंपनी के संस्थापक ने कॉलेज पहुंचकर छह छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन इंटर्नशिप भी कराई थी।