फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Called out the procession of captives

जुलूस निकाल बंदी का किया आह्वान

Sun, 03 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 03 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Called out the procession of captives
बाजार बंदी का आह्वान करते व्यापारी नेता। - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ सराफा कारोबारियों के आंदोलन में व्यापार मंडल संगठन के पदाधिकारी भी कूद गए हैं। चार अप्रैल को होने वाली बंदी को सफल बनाने के लिए सराफा कारोबारियों और व्यापारियों ने जुलूस निकाल आह्वान किया।

विज्ञापन


सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप रस्तोगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय अवस्थी, राजेंद्र त्रिवेदी समेत सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों ने जुलूस निकाला। जुलूस शहर के चौक से होते हुए पत्थरकटा चौराहा, पटेलनगर, आईटीआई रोड वर्मा चौराहा में समाप्त हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान सराफा व्यवसायी कुलदीप नरायण पप्पन रस्तोगी, अजय रस्तोगी, हरिओम रस्तोगी, सोनू गुप्ता, अर्पित रस्तोगी, भोला रस्तोगी, गोपाल दीक्षित, अजय सोनी, संजीव रस्तोगी, केशव, नफीस, महताब, सचिन रस्तोगी, राजा, राम सागर सोनी, धर्मेंद्र गुप्ता, शकील गोल्डी, प्रमोद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफा व्यापारियों के आंदोलन में जहां सभी व्यापारी एकजुट होकर चार अप्रैल को बंदी का आह्वान कर रहे हैं, वहीं व्यापार मंडल के एक संगठन ने बंदी का विरोध किया है। शहर के हरिहरगंज स्थित एक टेंट हाउस में पत्रकारों से उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे  ने कहा कि सराफा कारोबारी एक महीने से प्रतिष्ठान बंद कर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।


सरकार ने हित में फैसला नहीं लिया तो एक दिन की सामूहिक बंदी से क्या होगा? इससे सिर्फ व्यापारियों का नुकसान होगा। कोई भी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद न करे। कहा कि व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही संगठन जन प्रतिनिधियों और अफसरों के बंगलों का घेराव करेगा। इस दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह व मोइन राइन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed