फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Buses sent for Chitrakoot Mela every 20 minutes

हर 20 मिनट में चित्रकूट मेला के लिए भेजी गईं बसें

Wed, 03 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Buses sent for Chitrakoot Mela every 20 minutes
चित्रकूट जाने के लिए रोडवेज बस में चढ़ते यात्री। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कामदगिरि भगवान के दर्शन करने के लिए चित्रकूट जाने वाले श्रद्धालुओं को हर 20 मिनट में बसें उपलब्ध कराई गईं। संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए एआरएम ने खुद व्यवस्था संभाली। उन्होंने ज्वालागंज बस अड्डे पर खड़े होकर बसों का संचालन कराया। बुधवार को 27 बसें चित्रकूट भेजी गईं।
विज्ञापन

दिवाली पर कामदगिरि में दीपदान करने और परिक्रमा करने लिए भारी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट जाते हैं। धनतेरस से चित्रकूट मेला शुरू हो जाता है।
मंगलवार को ज्वालागंज बस अड्डे से 15 बसें चित्रकूट मेला भेजी गईं। बुुधवार सुबह 10 बजे से चित्रकूट जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हुई।
दोपहर एक बजे के बाद ज्यादा संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा हुई। भीड़ अधिक होने पर संचालन व्यवस्था बरकरार रहे। इसके लिए एआरएम एमएल केशरवानी ने खुद बस अड्डा में खड़े होकर बसों का संचालन कराया।
विज्ञापन

हर 20 मिनट में चित्रकूट के लिए बसें भेजी गईं। मंगलवार को 27 बसें चित्रकूट मेला में लगाई गईं। जिसमें सात बजे धाता-राजापुर मार्ग से और 20 बसें बहुआ, बांदा मार्ग से चित्रकूट गईं।

ज्वालागंज बस स्टाप में दिवाली मेला पर भीड़। संवाद

ज्वालागंज बस स्टाप में दिवाली मेला पर भीड़। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed