फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Buses resist unauthorized stoppages requested

बसों के अनाधिकृत स्टॉपेज का विरोध

Sun, 09 Aug 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 09 Aug 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Buses resist unauthorized stoppages requested

शहर के बाकरगंज निवासी कपड़ा कारोबारी निशांत गुप्ता काम निपटाने के बाद कानपुर से बस से शहर लौट रहे थे। रास्ते में घर से किसी के बीमार होने की मोबाइल पर सूचना मिली। इस बीच रोडवेज बस ढाबे में खड़ी हो गई। चालक को इमरजेंसी बताकर निशांत जल्दी चलने के लिए लगातार गिड़गिड़ाते रहे। करीब आधा घंटा बाद बस रवाना हुई। इस बीच अन्य यात्रियों ने भी बेवजह इंतजार कराने पर एतराज जताया।

विज्ञापन

यह घटना को महज बानगी है। फतेहपुर-कानपुर के बीच ढाबों पर रोडवेज बसों के अनाधिकृत स्टॉपेज को लेकर कई बार लोगों ने विरोध जताया, लेकिन अधिकारियों के न सुनने से चालक-परिचालक मनमानी पर उतारू रहते हैं। शनिवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल दुबे गुट ने बसों के अनाधिकृत स्टॉपेज के खिलाफ आवाज उठाई है। व्यापारियों ने रोडवेज वर्कशाप में प्रदर्शन करके चालक परिचालकों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य सड़क परिवहन निगम को ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि फतेहपुर से कानपुर के बीच ढाबों में बसें अनाधिकृत रूप से एक से डेढ़ घंटे तक खड़ी रहती हैं, जिससे यात्रियों का समय नष्ट होता है। अनाधिकृत स्टॉपेज में बसें खड़ी होने से यात्रियों के साथ आपराधिक घटना होने की आशंका प्रबल रहती है। अनाधिकृत स्टॉपेज तत्काल बंद कराया जाए। व्यापारियों ने फतेहपुर से रायबरेली रूट पर बसों का संचालन बढ़ाने की भी मांग की है। नगर अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता ने कहा कि कानपुर फतेहपुर के बीच ढाबों के बसें खड़ी करके चालक परिचालक यात्रियों का को परेशान हैं। जरूरत पड़ी, तो व्यापारी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर संजय गुप्ता, साजन गुप्ता, मो. जावेद, राजकुमार मोदनवाल, बद्री गुप्ता, पंकज दीक्षित, चौधरी मोईन राइन, गुड्डू अग्रवाल, हरिप्रीति सिंह बग्गा, सोनू तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed