{"_id":"6264526378be38750a387abe","slug":"bus-school-checking-fatehpur-news-knp6929233136","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह स्कूल बस सीज, 18 का चालान कटा.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह स्कूल बस सीज, 18 का चालान कटा.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। गाजियाबाद में बस हादसे में छात्र की मौत के बाद एआरटीओ विभाग हरकत में आया है। अभियान चलाकर शनिवार को स्कूली वाहनों की चेकिंग की गई है।
एआरटीओ प्रवर्तन सुरेश यादव, पीटीओ गोविंद मिश्रा ने 50 से अधिक स्कूली वाहनों की चेकिंग की। जांच के दौरान मानक विहीन स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की गई। छह वाहनों को सीज भी किया गया।
जेल रोड बाईपास मार्ग पर सेंट जेवियर्स, सीपीएस, महर्षि विद्या मंदिर, जगन्नाथ पटेल महिला महाविद्यालय समेत कई स्कूली वाहनों की चेकिंग की गई।
कई वाहनों में कमी पाई गई। किसी वाहन की फिटनेस खत्म थी तो किसी के कैमरे खराब पाए गए। कुछ वाहनों में अग्निशमन यंत्र भी नहीं मिले। इसके अलावा दो स्कूली बसों में मानक से अधिक बच्चे बैठे मिले।
वाहनों पर अधिकारियों ने कार्रवाई की। एआरटीओ प्रवर्तन सुरेश यादव ने बताया कि कार्रवाई में 18 स्कूली वाहनों का 10-10 हजार का चालान काटा गया और छह बसों को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधकों को नोटिस भी जारी किया जाएगा।