फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bus Operations Affected by Heat and Heatwaves; Frequencies Reduced on Several Routes

Fatehpur News: गर्मी और लू से बसों का संचालन प्रभावित, कई मार्गों पर फेरे घटे

Fri, 22 May 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bus Operations Affected by Heat and Heatwaves; Frequencies Reduced on Several Routes
फोटो-04-रोडवेज बस स्टाप पर दोपहर 12बजे पसरा सन्नाटा। संवाद
फतेहपुर। भीषण गर्मी और लगातार चल रही लू का असर अब रोडवेज संचालन पर भी दिखाई देने लगा है। तेज धूप और गर्म हवा के चलते यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। इससे रोडवेज विभाग को कई बसों के फेरे कम करने पड़े हैं। दोपहर के समय बस अड्डा पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। कई बसें आधी खाली ही गंतव्य के लिए रवाना हो रही हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। भीषण गर्मी के कारण दोपहर में लोगों की आवाजाही कम हो गई है। विभागीय अनुमान के अनुसार लू और गर्मी के चलते यात्रियों की संख्या में करीब 50 प्रतिशत तक कमी आई है। इसका सीधा असर रोडवेज की आय पर पड़ रहा है। रोडवेज प्रबंधन ने लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज मार्गों पर बसों के चक्कर कम कर दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बस अड्डे पर मौजूद रमेश विश्वकर्मा, मोहित सिंह, इमरान और विभा ने बताया कि लोग जरूरी काम होने पर ही यात्रा कर रहे हैं। लंबी दूरी के यात्रियों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी बसों का इंतजार करते रहे यात्री
रोडवेज बसों में सफर के दौरान यात्री खिड़की वाली सीट पाने के लिए धक्का-मुक्की करते नजर आए। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले यात्री निजी साधनों का सहारा ले रहे हैं या फिर एसी बसों का इंतजार कर रहे हैं। कुछ यात्रियों ने एसी बसों में पर्याप्त कूलिंग न होने की शिकायत भी की।




यात्रियों की संख्या घटने के कारण कई मार्गों पर बसों के फेरे अस्थायी रूप से कम किए गए हैं। खासकर दोपहर में संचालित बसों में यात्रियों की संख्या बेहद कम रह गई है।
- एसपी सिंह, एआरएम।

फोटो-04-रोडवेज बस स्टाप पर दोपहर 12बजे पसरा सन्नाटा। संवाद

फोटो-04-रोडवेज बस स्टाप पर दोपहर 12बजे पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed