{"_id":"5dd2e7688ebc3e54b4103fef","slug":"buried-bodies-of-innocent-people-by-digging-a-pit-in-the-forest-fatehpur-news-knp5266787176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में गड्ढा खोदकर मासूमों के दफनाए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में गड्ढा खोदकर मासूमों के दफनाए शव
विज्ञापन
अल्लीपुर (फतेहपुर)। मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा गांव में अग्निकांड में बुआ-भतीजी की जलकर मौत होने से सोमवार को भी दोनों परिवार में मातम छाया रहा। दोनों परिवार किसी तरह मजदूरी से जीवनयापन करते हैं। आर्थिक हालत दयनीय है। परिवार के पास अंतिम संस्कार का खर्च उठाने की रकम भी नहीं थी। मौके पर बीडीओ और सपा नेता पहुंचे। उनकी मदद से बच्चों के शवों का अंतिम संस्कार हो सका। ग्रामीणों में सत्ता पक्ष के किसी नेता के न पहुंचने पर नाराजगी रही। जंगल में गड्ढा खोदकर मासूमों के शव दफन किए गए।
बता दें कि चितौरा गांव में राजकली के घर में रविवार दोपहर आग लग गई थी। घटना में राजकली की बेटी श्वेता (5) और राजकली के भतीजे विजय रैदास की बेटी रजनी (4) की जलते छप्पर के नीचे दबकर मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा था। दोनों बच्चियां जल गई थीं। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर ग्रामीण दोपहर बाद गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार का हाल जानने तेलियानी ब्लाक की बीडीओ राबिया बेगम पहुंची। उन्होंने परिवार की डेढ़-डेढ़ हजार रुपये देकर आर्थिक मदद की। सपा पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयालू अपने समर्थकों इमरान, सुरेंद्र यादव, ओमी यादव के साथ पहुंचे। एक-एक हजार रुपये देकर परिवार की मदद दी।
सपा नेता दयालू ने शासन से परिवार को 10-10 लाख की आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार को 48 घंटे के अंदर प्रशासन ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही है। सत्ता पक्ष का कोई नेता नहीं पहुंचा। परिवार की सारी गृहस्थी छप्पर में थी। सारी गृहस्थी जल गई। कच्चा घर जलने से जर्जर हो गया है। राजकली का परिवार खुले आसमान के नीचे आ चुका है। प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि कोटेदार से राशन मुहैया कराया गया है। जल्द ही प्रशासन आर्थिक मदद देगा।