फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bullion traders selling tea, uttering pure 24 carat

सराफा कारोबारियों ने बेची चाय, बोले 24 कैरेट शुद्ध

Mon, 11 Apr 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 11 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bullion traders selling tea, uttering pure 24 carat
चौक में ‘जेटली की केतली’ से चाय बेचते सराफा व्यवसायी - फोटो : अमर उजाला

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा कारोबारियों ने ‘जेटली की के तली’ से 24 कैरेट शुद्ध चाय बेच कर विरोध जताया। दिन भर सराफा व्यवसायियों ने आने जाने वाले लोगों को चाय पिलाई।

विज्ञापन


रविवार को चौक में सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कुलदीप नारायण उर्फ पप्पन रस्तोगी के नेतृत्व में सराफा व्यापारियों ने ‘जेटली की के तली’ से चाय बेचकर प्रदर्शन किया और काले कानून को वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी सराफा व्यवसायी उसी पार्टी का साथ देंगे जो उनके हित की बात करेगा।
विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश में उसी पार्टी की सरकार बनाने में मदद करेंगे। भाजपा की सरकार ने तो सराफा कारोबारियों को कहीं का नहीं छोड़ा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश सोनी ने कहा कि व्यापारियों के साथ आम जनमानस का शोषण करने वाली भाजपा का केंद्र में अंतिम कार्यकाल है क्योंकि एक्साइज ड्यूटी लगने से स्वर्ण आभूषण महंगे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला महामंत्री सोनू गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष मोनू रस्तोगी ने बताया कि इस नए कानून के लगने से लिखा पढ़ी का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा और इंस्पेक्टर राज हावी हो जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को वित्तमंत्री के पुतले की शव यात्रा निकालकर शवदाह किया जाएगा।


प्रदर्शन के दौरान संजीव रस्तोगी, साकेत गुप्ता, रोहित रस्तोगी, राजा, नफीस, महताब, विजय रस्तोगी, टीनू भइया, दीपू, चमन रस्तोगी, उमेश सोनी, गोपाल दीक्षित, दिनेश सोनी, राजेंद्र, भानू गुप्ता, केशव, अर्पित, संतोष, अभिषेक, लव, राजा, शोभित, सचिन, शाहिद, कमल गुप्ता, राजीव, अजय, कृष्ण कुमार, ओम सहाय, राम रस्तोगी, रवि रस्तोगी, नरायण, सोनू सोनी, सुरेंद्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed