{"_id":"570406354f1c1b3035c813e8","slug":"bullion-traders-adamant-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर अड़े रहे सराफा कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर अड़े रहे सराफा कारोबारी
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
चौक में प्रदर्शन करते सराफा कारोबारी
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ सराफा कारोबारियों का आंदोलन जारी है। सराफा व्यापारियों ने चौक इलाके में धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
काले कानून के विरोध में सराफा व्यापारियों का आंदोलन बरकरार है। मंगलवार को सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप रस्तोगी के साथ सराफा व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन
इस मौके पर सराफा व्यवसायी कुलदीप नारायण पप्पन रस्तोगी, अजय रस्तोगी, हरिओम रस्तोगी, सोनू गुप्ता, अर्पित रस्तोगी, भोला रस्तोगी, गोपाल दीक्षित, अजय सोनी, संजीव रस्तोगी, केशव, नफीस, महताब, सचिन रस्तोगी रहे।
विज्ञापन