{"_id":"6a625c616104bea3860cebc3","slug":"brother-in-law-accuses-brother-in-law-of-shooting-him-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-159133-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बहनोई ने साले पर गोली मारने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बहनोई ने साले पर गोली मारने का लगाया आरोप
विज्ञापन
फतेहपुर। सराफा कारोबारी ने साले पर बृहस्पतिवार शाम गोली मारने का आरोप लगाया है। सूचना पर यूपी-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है।
थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा कस्बा निवासी शुभम की लतीफपुर गांव में सराफा की दुकान है। शुभम ने पुलिस को बताया कि वह व्यापार के सिलसिले में शहर आया था। शाम को हुसैनगंज निवासी एक व्यक्ति से रुपये लेने जा रहा था। आरोप है कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चौफेरवा के पास हथगाम थाना क्षेत्र के अमिलिहापाल निवासी उसके साले रोहित ने अपने साथी के साथ उसकी बाइक रुकवा ली।
दोनों ने गाली-गलौज की और इसी दौरान रोहित ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली गर्दन को छूते हुए निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी गौरव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शुभम का पत्नी रीतू से विवाद चल रहा है। मई माह में रीतू ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ हथगाम थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।