फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Brother dies after being crushed by loader, sister injured, jammed

लोडर से कुचलकर भाई की मौत, बहन घायल, जाम लगाया

Wed, 13 Nov 2019 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Brother dies after being crushed by loader, sister injured, jammed
बहुआ (फतेहपुर)। बिंदकी-बांदा स्टेट हाईवे मार्ग पर मंगलवार दोपहर लगभग ढाई बजे अनियंत्रित लोडर ने बाइक में टक्कर मार दिया। सिर में हेलमेट न होने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चचेरी बहन घायल है। लोडर भी टक्कर के बाद पलट गया लेकिन उसका चालक भाग निकला। हादसे की सूचना पर गांव के लोग पहुंचे और जाम लगा दिया। चालक की गिरफ्तारी व मुआवजा की मांग होने लगी। करीब एक घंटे बाद पुलिस यातायात बहाल करा सकी।
विज्ञापन

ललौली क्षेत्र के अढ़ावल गांव के चौभइया डेरा निवासी दिवंगत रामस्वरूप का बेटा अमरजीत निषाद (25) चचेरी बहन पार्वती देवी (17) पुत्री शिवमोहन निषाद को लेकर थवईश्वर मंदिर दर्शन करने गया था। बाइक से लौटते समय ललौली के महाखेड़ा गांव के पास बांदा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। अमरजीत छिटक कर रोड पर गिर गया। लोडर अमरजीत का सिर कुचलते हुए निकल गया। कुछ दूर आगे जाकर लोडर पलट गया। गांव के लोग पहुंचे लेकिन चालक भाग निकला। वहीं पार्वती रोड के दूसरी तरफ जा गिरी थी। उसके दोनों पैर टूट गए। पार्वती को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। सूचना पर परिजन घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ने और मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। एसओ केशव वर्मा ने लोडर चालक को पकड़ने और मुआवजे दिलाने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस यातायात बहाल करा सकी। एसओ ने बताया कि लोडर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। हेलमेट होता तो शायद सिर कुचलने से बच जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed