फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Brother asked for long life by applying tilak, got gift

Fatehpur News: भाई को तिलक कर मांगी लंबी उम्र, मिले उपहार

Mon, 04 Nov 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Brother asked for long life by applying tilak, got gift
फतेहपुर। भाई दूज का त्योहार रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

भाई दूज के लिए रविवार सुबह से तैयारियां शुरू हो गईं। बहनों ने घरों में सुंदर चौक तैयार किए। बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक लगा कर मिठाई खिलाई। भाइयों ने बहनों के लिए मंगलकामनाएं करते हुए उपहार भेंट किए। भाई-बहनों से मिलने उनके घर पहुंचे और भाई दूज मनाया। भाईदूज पर शांति नगर स्थित बांके बिहारी मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की भव्य आरती की गई। इस मौके पर चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष काली शंकर श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, महामंत्री व सभासद संजय लाला, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव, चित्रांश महासभा के युवा जिलाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला कारागार में निरुद्ध 750 बंदियों से 350 बहनें मिलने पहुंचीं। भाइयों को तिलक लगा कर मिठाई खिलाई। जेल अधीक्षक अनिल कुमार ने समस्त बंदियों और बाहर से आए उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ बिंदकी, खागा, किशनपुर, अमौली सहित तमाम क्षेत्रों में भाईदूज का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बहनों ने भाइयों को खिलाई मिठाई
जहानाबाद। बहनों ने भाइयों की सुख-समृद्धि व दीर्घायु की मंगल कामना के साथ तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। दीपावली के बाद भाई दूज के पर्व पर दूरदराज में ब्याही बहनों ने आकर अपने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक कर अपनी रक्षा का वचन मांग मिठाई खिलाकर शुभाशीष दिया। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed