{"_id":"655bb31554522b3e4c0974c9","slug":"brother-and-sister-who-fell-from-the-bike-were-crushed-by-a-dumper-both-died-fatehpur-news-c-12-1-knp1074-481224-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाइक से गिरे भाई-बहन को डंपर ने कुचला, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाइक से गिरे भाई-बहन को डंपर ने कुचला, दोनों की मौत
Tue, 21 Nov 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। डंपर को ओवरटेक कर रहे तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार भाई-बहन उछलकर हाईवे पर गिर पड़े। सामने से आ रहा गिट्टी लदा डंपर दोनों को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। डंपर छोड़कर चालक भाग निकला। हादसे के बाद टेंपो भी पलट गया। टेंपो सवार एक छात्र समेत दो घायल हुए।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव मछरिया निवासी मातादीन का पुत्र रामहित (30) सोमवार सुबह नवविवाहित बहन गायत्री (26) को बाइक से कानपुर इलाज कराने ले गया था। बाइक सवार शाम को घर लौट रहे थे। करीब साढ़े छह बजे बांदा-टांडा हाईवे पर राधानगर थाना क्षेत्र के ढकौली मोड़ पर पहुंचे।
इस दौरान डंपर को ओवरटेक कर रहे टेंपो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। डंपर की चपेट में आने से गायत्री की मौके पर मौत हो गई। गंभीर हालत में रामहित को समाजसेवी अशोक तपस्वी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टर ने रामहित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
टेंपो पलटने से मदरियापुर गांव निवासी देशराज और बरौहां निवासी विवेक का पुत्र आयुष घायल हो गए। आयुष सरस्वती बाल मंदिर में पढ़ता है। सीओ प्रगति यादव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है। हादसा टेंपो के ओवरटेक कर आने से हुआ है।
नौ माह पहले हुई थी गायत्री की शादी
फतेहपुर। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले भाई बहन की मौत से परिजनों का हाल बेहाल दिखा। परिजन जिला अस्पताल में दहाड़ मारकर रोते बिलखते दिखे।
परिजनों ने बताया कि गायत्री की शादी नौ माह पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के नासिरपीर मोहल्ला निवासी उमेश के साथ 16 फरवरी को हुई थी। वह बीमारी होने की वजह से मायके में रह रही थी। मृतका का भाई रामहित गांव में ही फास्ट फूड का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।
परिवार में मृतक रामहित से छोटा भाई अंशू, बड़ी बहन मिनी है। रामहित अपने पीछे एक तीन साल की बेटी और पत्नी को भी छोड़ गया है। एक परिवार के दो सदस्यों की मौत की खबर पूरे गांव में मातम छा गया। गांव से मां-पिता समेत गांव के तमाम लोग जिला अस्पताल पहुंचे।